छतरपुर: कुएं में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, बकरी चराने गए थे बच्चे..

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुधौरा पंचायत के संलग्न गांव कचेरन पुरवा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां बकरी चराने गए दो 12 वर्षीय बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।मृतकों की पहचान रंजीत पाल (पिता रजवा पाल) और आबिद खान (पिता शहीद खान), दोनों निवासी कचेरन पुरवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से बकरी चराने खेत की ओर गए थे।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों बच्चे कुएं पर पानी पीने पहुंचे थे और एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पहले आबिद खान कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए रंजीत पाल भी कुएं में कूद गया, लेकिन दोनों ही गहरे पानी में डूब गए।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजय अम्बे ने रंजीत पाल के शव को बरामद कर लिया है, जबकि आबिद खान के शव की तलाश के लिए पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह दुखद घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाइट, अगम जैन, पुलिस अधीक्षक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here