Chhattisgarh: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी प्रयागराज से आ रही कार, 4 की मौत

रिपोर्ट- आदित्य 

कवर्धा. छतीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दरअसल कवर्धा (Kawardha Road Accident) में एक कार के खाई में गिरने के कारण चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा की चिल्फी घाटी में हुये इस हादसे में एक ही परिवार के लोगों की मौत हुई है. यह परिवार प्रयागराज (Prayagraj) से अस्थिविसर्जन कर घर लौट रहा था. इसी दौरान इतना बड़ा सड़क हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि आज तड़के इलाहाबाद से एक कार कवर्धा की ओर आ रही थी. इसी दौरान चिल्फी घाटी के पास यह बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार कुकदूर थाना क्षेत्र के पालमी आगर पानी घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर कार 50 फीट नीचे खाई में गिर गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी है. इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इन लोगों की हुई मौत

इस सड़क हादसे में फागू यादव (उम्र 60 वर्ष) साकिन कुसमी थाना बेमेतरा, सती बाई (उम्र 35 वर्ष), साकीन दामाखेड़ा थाना सिमगा, कौसिल्या (उम्र 70 वर्ष) साकिन कुसमी थाना बेमेतरा, मालती (उम्र 45), साकीन बहनपुरी की मौत हो गई है.

बच्चों को पिकनिक पर ले जा रही Bus दुर्घटनाग्रस्त, 2 बच्चों की मौत और कई घायल

Tags: Chhattisgarh news, Kawardha news, Road accident


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here