Chhattisgarh के कृषि मंत्री बोले, अमिताभ बच्चन का जवान लुक छत्तीसगढ़ की देन

रायपुर। विधानसभा में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सोमवार विधेयक पारित हुआ। विधेयक पर चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा हुई। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने यहां होने वाली 36 किस्म की भाजियों(सब्जी) की जानकारी सदन को दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 75-80 वर्ष की उम्र में भी अमिताभ बच्चन जवान दिखतें हैं तो वह छत्तीसगढ़ की ही देन है। कृषि मंत्री ने सदन को बताया कि हाल ही में राजधानी में राज्य के कृृषि उत्पादकों को लेकर एक कार्यक्रम हुआ था। उसमें देश- विदेश को लोग पहुंचे थे। उन्होंने मंत्रालय में हुई एक मिटिंग का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि उस मिटिंग में थाइलैंड से आई एक महिला हाथ में अमारी भाजी(पत्तेदार खट्टा साग) लिए हुए थी। उन्होंने बताया कि अमारी के फल को वहां फूड कलर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। चौबे ने कहा कि हम अपने प्रदेश में जिसे सामान्य समझते हैं, विदेशों के बाजार में उसकी डिमांड बनी हुई है।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख बस्तर के अमारी (लकड़ा) का जूस पीती हैं। उन्होंने बताया कि वह गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है। इसलिए आशा पारेख गर्मी में उसका जूस पीती हैं।

इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने चुटकी लेते हुए पूछा कि आपको कैसे पता। इस पर डॉ. महंत ने बताया कि करीब 30 वर्ष पहले आशा पारेख बस्तर शूटिंग के लिए आई थीं। तब अरविंद नेताम ने उन्हें जूस पिलाया था। डॉ. महंत अमारी का कुटा हुआ पाउडर 40 वर्षों से आशा पारेख मंगाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here