रायपुर. छत्तीसगढ़ में जाम छलकाने वालों के लिए खुशखबरी है. यहां लॉकडाउन में आपको काउंटर में भी शराब मिलेगी लेकिन बुकिंग पहले करनी होगी. सरकार ने प्रदेश में शराब दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है. लेकिन शराब दुकान पहुंचने से पहले आपको जिस ब्रांड की शराब खरीदनी है उसकी ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. फिर काउंटर में OTP दिखाकर आप शराब ले सकते हैं. प्रदेश की आबकारी विभाग ने बकायदा इसे लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस वक्त लॉकडाउन है जो कि 31 मई तक जारी रहेगा. लेकिन इससे पहले 8 मई को आबकारी विभाग ने एक आदेश जारी कर प्रदेश में ऑनलाइन शराब की बिक्री शुरू कर दी थी. पहले ही दिन इतनी बंपर ऑनलाइन बुकिंग हुई कि आबकारी विभाग का शराब बिक्री वाला पोर्टल CSMCL क्रैश हो गया और बुकिंग की गई शराब के डिलीवरी करने में आबकारी विभाग को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी.
आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश हांलाकि दिक्कतें अभी भी दूर नहीं हुई. शराब डिलीवरी के लिए कॉलोनी और मोहल्लों के चौक- चौराहों में आबकारी विभाग की गाड़ी खड़ी रहने लगी और सड़क पर ही लोगों को शराब की सप्लाई की जाने लगी जिसे लेकर विभाग की बड़ी फजीहत हुई और शायद इसी से बचने के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग और काउंटर पर डिलीवरी का सिस्टम शुरू किया गया है.
ये भी पढ़ें: कोरोना पर बैठक कर रहे थे CM जयराम ठाकुर, तभी पहंचे ‘नाराज’ विधायक अनिल शर्मा, फिर… आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिनको
शराब की डिलीवरी घर पर चाहिए उनके लिए पोर्टल में यह ऑप्शन होगा लेकिन जिन्हें काउंटर पर शराब खरीदनी है, वे पिक-अप का ऑप्शन सिलेक्ट कर ऑनलाइन बुकिंग करेंगे और OTP दिखाकर काउंटर पर शराब ले सकेंगे. ऑनलाइन शराब डिलीवरी की गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि काउंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.