Chhatisgrah BJP List : भाजपा के प्रत्याशी कितना कर पाएंगे कमाल

chhattisgarh election 2023
chhattisgarh election 2023

रायपुर,ब्यूरो। छत्तीसगढ़ (Chhatisgrah Election 2023) में भी पांच राज्यों के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। यहां दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। आपको बता दें कि यहां 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। इसी बीच बीजेपी (BJP List) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 2023 विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें 10 महिला उम्मीदवारों पर भी बीजेपी ने दांव लगाया है। इस तरह बीजेपी ने अब तक कुल 15 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ में भी मध्य प्रदेश की तरह तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव की टिकट दी गई है। इसमें जनता पार्टी अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी से, गोमती साय को पत्थलगांव से और जनजातीय कार्य मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत सीट से मैदान में उतारा गया है। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण और तीन बार के कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर कुरुद से सियासी रण में उतरे हैं। लिस्ट में देखिए बीजेपी ने किस विधानसभा सीट पर किसे उतारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here