Chhattisgarh COVID-19 Update: मरीजों की संख्या पहुंची 900, अब तक 3 की मौत,Chhattisgarh COVID19 live update number of patients reached 900 3 deaths so far | raipur – News in Hindi

Chhattisgarh COVID-19 Update: मरीजों की संख्या पहुंची 900, अब तक 3 की मौत

छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ गई है. (Demo Pic)

हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार को 1 दिन में सर्वाधिक 127 नए मरीज मिले, हालांकि 31 को डिस्चार्ज भी किया गया, मगर नए मरीजों का मिलने का रोज टूटता रिकॉर्ड बताने के लिए काफी है कि आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ चुका है. बीते 20 दिनों में आंकड़े 15 गुना के करीब बढ़े हैं और कुल आंकड़ा पहुंचकर 900 तक हो चुका हैं. बात एक्टिव मरीजों की करें तो यह संख्या भी 661 हो चुकी है, जबकि अब तक आधिकारिक रूप से कोरोना वायरस (COVID-19) से 03 मौत भी हुई है. हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार को 1 दिन में सर्वाधिक 127 नए मरीज मिले, हालांकि 31 को डिस्चार्ज भी किया गया, मगर नए मरीजों का मिलने का रोज टूटता रिकॉर्ड बताने के लिए काफी है कि आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है.

मौजूदा समय में अनलॉक वन और 8 जून से अन्य शर्तों के साथ मॉल और धार्मिक स्थल की शुरुआत होने जा रही है जो बताने के लिए काफी है कि सुविधाएं बढ़ेंगी तो स्वाभाविक तौर पर भीड़ भी बढ़ेगी और ऐसे में संक्रमण का चेक कब टूटेगा यह बड़ा सवाल बना हुआ है?  सवाल के साथ-साथ जिम्मेदारों के लिए एक बड़ी चुनौती इसलिए भी क्योंकि केरल में मानसून के दस्तक के बाद छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून दस्तक देने की तैयारी कर चुका है. मौजूदा स्थिति में तीन लाख के करीब लोगों का क्वारंटाइन सेंटरों में रहना, 80000 के करीब का छत्तीसगढ़ लौटना बाकी, तमाम व्यवस्थाओं के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है. सवाल यह भी कि चुनौतियों से कैसे निपटा जाएगा और कैसे संक्रमण के इस चेन को  तोड़ा जाएगा.
एक्टिव मरीज 661

कोविड-19 एक्टिव मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा बढ़कर  661 पहुंच चुका है, तो वहीं कुल पीड़ितों की संख्या 900 हो चुकी है. बात अगर जिलेवार आंकड़े की करें तो दुर्ग से 11,राजनांदगांव से 50,बालोद से 22,बेमेतरा से 08,कवर्धा से 16, रायपुर से 21, धमतरी से 05,बलौदाबाजार से 70,महासमुंद से 51,गरियाबंद से 06, बिलासपुर से 80,रायगढ़ से 34,कोरबा से 60,जांजगीर से 41,मुंगेली से 45,पेंड्रा गौरेला मरवाही से 03, सरगुजा से 08,कोरिया से 34,सूरजपुर से 03,बलरामपुर से 13,जशपुर से 74,जगदलपुर से 03,कांकेर से 09 मरीज मिले हैं.

ये भी पढ़ें: 

एक टीचर, 25 जगह नौकरी, नाम बताया अनामिका, घंटों पुलिस को किया परेशान, फिर….

COVID-19: कोरबा में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 40 प्रवासी मजदूर मिले पॉजिटिव  

 



First published: June 6, 2020, 11:58 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here