छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; मई में प्रत्येक शनिवार-रविवार रहेगा लाॅकडाउन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माना गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का सुझाव

रायपुर. कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने अब एक और बड़ा निर्णय लिया है. अब इस मई महीने में हर शनिवार और रविवार को छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लागू रहेगा. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की सलाह पर सीएम भूपेश बघेल ने यह निर्णय लिया है. इस दौरान सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित अत्यावश्यक सेवाएं चालू रहेंगी.

छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव के लिए सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सुझाव को सहमति प्रदान कर दी है. जिसमें उन्होंने प्रदेश में मई महीने के सभी शनिवार और रविवार को प्रदेश में लाॅकडाउन करने का सुझाव दिया है.  चालू मई महीने के सभी शनिवार और रविवार को अब पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन रहेगा. इस लाॅकडाउन में सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को चालू रखने को सीएम ने कहा है. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह अहम कदम उठाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here