Chhattisgarh News In Hindi : 4-year-old son murdered by stepfather The incident in Newai police station area of Bhilai | सौतेले पिता ने पीट-पीटकर ले ली 4 साल के बेटे की जान, शराब पीकर पत्नी से भी किया था विवाद

  • शहर के नेवई थाना इलाके की घटना, आरोपी हुआ गिरफ्तार 
  • आरोपी की पत्नी ने ही दर्ज करवाई उसके खिलाफ 

Dainik Bhaskar

Mar 01, 2020, 07:56 PM IST

भिलाई. शहर के नेवई थाना इलाके में एक सौतेले पिता ने अपने 4 साल के बेटे की जान ले ली। घटना की सूचना पाकर जब रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था। हालांकि शाम तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को खुर्सीपार इलाके से पकड़ा गया, वह रायपुर भागने की फिराक में था। नेवई थाना पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात को हुई थी। नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार यादव  ने बताया कि बच्चे की मां सलमा बेगम ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
 

आरोपी पिता का नाम विजय बराल है। यह निगरानी शुदा बदमाश है। देर रात नशे की हालत में घर पहुंचा और बीवी से झगड़ने लगा। उसने बच्चे को भी पीटा इसकी मार से वह बेहोश हो गया। सलमा बच्चे को लेकर उतई के सरकारी अस्पताल गई। यहां डॉक्टरों से बच्चे को मृत बताया। सलमा का पहला पति विजय श्रीवास्तव था, पिछले 5 महीनों से वह विजय बराल के साथ रह रही थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here