Chhattisgarh News In Hindi : Bharatiya Janata Party constituted investigation team in the case of childbirth in hostel of Dantewada | छात्रावास में प्रसव के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने गठित किया जांच दल, तीन विधायक शामिल

  • जिले के  पातररास कन्या छात्रावास में हुई थी घटना 
  • 11वीं की आदिवासी छात्रा ने दिया था बच्चे को जन्म 

Dainik Bhaskar

Feb 03, 2020, 04:58 PM IST

दंतेवाड़ा. पातररास कन्या छात्रावास में 11वीं की छात्रा के प्रसव के मामले में अनियमितता की जांच के लिए विधायकों का एक दल गठित किया गया है। यह गठन भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इसमें पार्टी के विधायक सौरभ सिंह, डमरूधर पूजारी, रजनीश सिंह व रंजना साहू शामिल होंगे। यह दल कन्या परिसर में छात्रा का प्रसव कराए जाने की घटना की जांच करेगा। जल्द ही दल में शामिल विधायक दंतेवाड़ा के  इस छात्रावास का दौरा भी करेंगे। 

इस मामले में हॉस्टल अधीक्षिका हेमलता नाग सस्पेंड हो चुकी हैं। बीते जनवरी माह में यह मामला उजागर हुआ था। डिप्टी कलेक्टर व मामले की जांच अधिकारी प्रीति दुर्गम के अनुसार हॉस्टल में प्रसव की बात अधीक्षिका ने पूछताछ में दबाई। तब इस पूरे मामले को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय ने कहा था- ऐसी घटना में कोई नई बात नहीं है, सुधार की आवश्यकता है।

अधीक्षिका हेमलता दो साल पहले कुआकोंडा कन्या आश्रम में थीं। वहां एक छात्रा की मौत नदी में डूबने से हुई थी। तब भी हेमलता सस्पेंड हुई और एफआईआर हुई थी। बहाल होते ही उसे 500 सीटर कन्या शिक्षा परिसर पातररास का जिम्मा मिल गया। इस मामले में डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने पर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्टल स्टाफ के मुताबिक जन्मा शिशु मृत था। 
 

अस्पताल प्रशासन ने भी स्वीकारा कि घर पर प्रसव होने के बाद एक युवती को भर्ती कराया गया था। छात्रावास की भृत्य श्यामबती ने बताया था कि सुबह 4 बजे मुझे हेमलता मैडम का फोन आया कि हॉस्टल आ जाओ। मुझे लगा किसी की तबीयत खराब है। मेरे पहुंचने तक प्रसव हो चुका था। शिशु की मौत हो गई थी। वहां हेमलता मैडम भी थीं। उन्होंने बाद में सबसे बोला- किसी को ये बताना नहीं। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here