Chhattisgarh News In Hindi : Bhupesh Baghel Govt Launched English Campaign For Chhattisgarh School Teachers | राज्य में शिक्षकों को अंग्रेजी सिखाने के लिए अप्रैल से चलेगा विशेष कैंपेन

  • शिक्षा विभाग ने लिंक भेजते हुए तैयारी के निर्देश दिए, अप्रैल में 1 हजार शिक्षक किए जाएंगे प्रशिक्षित
  • तीन से चार दिवसीय होगा कैंपेन का सत्र, शिक्षकों को पढ़ाने के लिए तैयार की गई समय सारिणी 

Dainik Bhaskar

Feb 06, 2020, 10:31 AM IST

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को अंग्रेजी सिखाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग अप्रैल में शिक्षकों के लिए अंग्रेजी में बोलने संबंधी कक्षाओं का आयोजन करने निर्णय लिया है। इस दौरान एक हजार शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर प्रतिभागियों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बताया गया है कि तीन-चार दिनों तक चलते वाले इस कैंपेन में शिक्षकों को पढ़ाने के लिए समय सारिणी भी तैयार कर ली गई है। 

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपना नाम लिंक में भेजते हुए तैयारी करना शुरू करने कहा है। राज्य के एक हजार इच्छुक शिक्षकों को अंग्रेजी सिखाने के लिए तीन-चार दिवसीय कैम्प में मुख्य रूप से समय सारिणी भी तैयार की गई है। इसमें व्याख्यान, हिचकिचाहट दूर करने की गतिविधियां (आइस-ब्रेकर), अंग्रेजी भाषा में फिल्मों को पहले हिन्दी एवं अंग्रेजी टाइटल के साथ, उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर समूह चर्चा का आयोजन-प्रस्तुतीकरण, प्रत्येक सत्र के लिए गार्जियन एंजल चुनकर रोचक तरीकों से सत्र का प्रतिवेदन साझा करना।

ये होंगे नियम

  • इच्छुक विद्यार्थियों को विभिन्न बैचेस में बुलाए जाएंगे।
  • कक्षा के भीतर एवं बाहर केवल अंग्रेजी में ही बात करनी होगी।
  • गलत बोलने पर उन्हें सही बोलने प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • स्रोत व्यक्तियों द्वारा कोई भाषण आदि न देकर केवल गतिविधियां होंगी।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here