Chhattisgarh News In Hindi : Bilaspur News – chhattisgarh news buying a stolen mobile cost the young man reaches jail | चोरी का मोबाइल खरीदना युवक को महंगा पड़ा, जेल पहुंचा


बिलासपुर | मोबाइल फोन सस्ते में मिला तो युवक ने खरीद लिया। इसके बाद पता चला कि वह चोरी का मोबाइल फोन था। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर उसे खिलाफ भी धारा 379, 411 की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बिलासपुर जीआरपी में दर्ज ट्रेन में मोबाइल चाेरी के एक मामले में पुलिस को साइबर सेल की मदद से एक युवक को पकड़ने में सफलता मिली है। राजगानपुर निवासी मोहम्मद बिलाल पिता मोहम्मद जुबेर 23 वर्ष को पुलिस ने पकड़ा तो उसने बताया कि मोबाइल उसने किसी से
2 हजार रुपए में खरीदा है उसे पता नहीं था कि यह चोरी का है। जीआरपी उसके खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की। एक दूसरे मामले में 18 दिसंबर 2019 में अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस से रंजीता मुंडा 26 वर्ष का पर्स किसी ने चोरी कर लिया था। उसमें उसका मोबाइल फोन भी था। साइबर सेल की मदद से पुलिस बैकुंठपुर कोरिया जिले के मगना सिंह पिता शिवालय 32 का पकड़ा। उसके पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया।
उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here