Bilaspur News – javed and abdul lead bilaspur to victory africa prince scores fastest goal of tournament | जावेद और अब्दुल ने बिलासपुर को दिलाई जीत अफ्रीका के प्रिंस ने टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल दागा

जावेद खान और अब्दुल वाजिद के शानदार गोलों की बदौलत अंडर-20 डीएफए बिलासपुर ने पहली जीत हासिल कर ली है। टीम ने मंगलवार को क्लासिक-8 जमशेदपुर को 3-1 से शिकस्त दी। बिलासपुर के जावेद को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। दिन के दूसरे मुकाबले में डीके फार्मा मुंबई ने नीमच हीरोज को 4-0 से करारी मात दी। टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और 4 गोल से मैच अपने नाम किया। विपक्षी टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया। आईवरी कोस्ट अफ्रीका के प्रिंस जोकी ने मुंबई की ओर से मैच के 50वें सेकंड में ही गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त तो दिलाई, साथ ही इस टूर्नामेंट में सबसे तेज गोल मारने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

फुटबॉल

मुंबई की ओर से खेल रहे प्रिंस ने मैच के 50वें सेकंड में पहला गोल दागा, दूसरा गोल दागकर टीम को दिलाई जीत, मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजे गए

प्रिंस जोकी

पहला मैच 2 बजे से रजक फुटबॉल क्लब जबलपुरअंडर-20 डीएफए बिलासपुर

दूसरा मैच 4 बजे डीके फॉर्मा मुंबईबीकेपी भिलाई

आज के मैच

चार गोल से जीता मुंबई

डीकेफार्मा मुंबई और नीमच हीरोज मध्य प्रदेश के बीच दूसरा मैच खेला गया। मुंबई की ओर से खेल रहे अफ्रीका के प्रिंस जोकि ने शानदार प्रदर्शन किया और सबसे तेज गोल दागने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मैच के 50वें सेकंड में ही प्रिंस ने गोल दागर यह रिकॉर्ड रचा और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। टीम की ओर से दूसरा गोल गोल प्रशांत ने दागा। खेल के दूसरे हाफ में पुनः प्रिंस ने गोल मारा और टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। रेहान ने अंजहम गोल किया और टीम को 4-0 से जीत दिलाई। प्रिंस को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

जमशेदपुर को 3-1 से हराया

रेलवे के एनईआई मैदान में चले रहे पांचवें स्वर्गीय यूजीन ओस्बर्न अखिल भारतीय आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन मंगलवार को खेला गया पहला मैच रोमांचक रहा। अंडर-20 बिलासपुर और क्लासिक-8 जमशेदपुर के खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए संघर्ष देखने को मिला। मैच के छठवें मिनट में मिले फ्री-किक को जावेद ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दोबारा जावेद के लॉग बॉल को अब्दुल वाजिद ने गोल में परिवर्तित कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में कुछ मिनट बाद ही बिलासपुर के अब्दुल वाजिद ने अपने कोटे का दूसरा गोल दागकर टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। जमशेदपुर के अंजन ने मैच के अंतिम समय में गोल किया लेकिन हार को जीत में नहीं बदल पाए। जमशेदपुर को दो गोल से हार का सामना करना पड़ा।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here