Chhattisgarh News In Hindi : CAA and NRC protests, Congress leader wrote letters to the Prime Minister with blood at raipur | खून से लिखा प्रधानमंत्री के नाम खत, सीएए और एनआरसी के खिलाफ 60 दिनों से जारी है विरोध प्रदर्शन

  • शहर के अंबेडकर चौक में वकील दे रहे हैं धरना 
  • कांग्रेस नेता अनीस निज़ामी ने खून से लिखा पत्र 

Dainik Bhaskar

Feb 23, 2020, 08:56 PM IST

रायपुर. शहर के अधिवक्ता अंबेडकर चौक में पिछले 60 दिनों से सीएए और एनआरसी के विरोध में धरना दे रहे हैं। यहां कांग्रेस नेता अनीस निजामी रविवार को पहुंचे। अनीस ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा। इसमें उन्होंने देश बचाओ संविधान बचाओ का नारा लिखकर, सीएए कानून को वापस लेने की मांग की। 

अनीस निज़ामी ने कहा 1947 में आजादी की लड़ाई के वक़्त हमारे बुजुर्गों  ने योगदान दिया। अब 2020 में संविधान को बचाने के लिए हम लड़ रहे हैं। हमारे बुजुर्गों ने आज़ादी के वक़्त अपना रक्त बहाया था आज हम अपना रक्त बहाने को तैयार हैं। अनीस के खून से लिखे पत्र के अलावा अन्य ज्ञापन भी अब पीएम को पोस्ट से भेजने की तैयारी है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here