Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Congress and Chhaya Verma On Income Tax Raid Raipur | आयकर छापे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद छाया वर्मा बोलीं- इसका बदला हम बाद में लेंगे

  • 3  दिनों से जारी है राज्य में आयकर विभाग की केंद्रीय टीम की कार्रवाई 
  • कांग्रेस राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रही, आयकर दफ्तर घेरने निकले नेता 

Dainik Bhaskar

Feb 29, 2020, 02:55 PM IST

रायपुर. शहर में 3 दिनों से आयकर विभाग की कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता कोतवाली स्थित गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, भिलाई, कवर्धा, समेत राज्य के लगभग सभी जिलों से कांग्रेस नेता पहुंचे हैं। गांधी मैदान में आयोजित सभा में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रसिद्धि को पीएम पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए कार्रवाई की जा रही है। वह छत्तीसगढ़ के लोगों को जानते नहीं हैं…। उन्होंने आगे कहा- इसका बदला हम बाद में लेंगे। प्रदर्शन में सभी कांग्रेस नेताओं के हाथ में पोस्टर थे, जिसमे मोदी का आधा चेहरा और हिटलर का आधा चेहरा बना था। सभा के बाद कांग्रेस नेता आयकर विभाग का दफ्तर घेरने के लिए रवाना पहुंचे।

नहीं डरेंगे मोदीजी की पुलिस से : मरकाम
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा- 15 साल संघर्ष के बाद हम भाजपा को उखाड़ फेंकने में कामयाब हुए। यह रेड हमारी सरकार को अस्थिर करने के लिए हो रही है। जब भी ऐसी कोई कार्रवाई होती है तो स्थानीय प्रशासन, एसपी, डीजीपी को जानकारी मिलती है। मगर यहां किसी को कुछ नहीं बताया गया। बिना सूचना के ऐसी कार्रवाई करने का मतलब है कि मोदीजी की नीयत में खोट है, हम तो अंग्रेजों की पुलिस से डरे नहीं थे, तो मोदीजी के पुलिस से क्या डरेंगे, आज हम लड़ेंगे। अंत में शायराना अंदाज में मरकाम ने कहा कि अपनी बुलंदी पर इतना गुमान न करो मोदीजी, हमने तो आसमान से भी तारे टूटते देखे हैं। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ा बैरीकेड 
 

बैरीकेड पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़कर नारेबाजी करने लगीं।

सभा के बाद कांग्रेस नेता मोदी और शाह के खिलाफ नारे लगाए। बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ नेता सिविल लाइंस स्थित आयकर विभाग के दफ्तर के लिए रवाना हुए। रास्ते को पुलिस ने पूरी तरह से बंद कर रखा है। शनिवार को आयकर विभाग के दफ्तर में छुट्टी भी है। सड़कों पर पुलिस ने बैरीकेडिंग की है। किसी को आयकर विभाग के दफ्तर के पास से आने-जाने की अनुमति नहीं है। जिन रास्तों पर टीन की चादरें लगाकर रास्ता रोका गया था उसे भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस जारी है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में विधायक और कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here