Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Crime; After Consensual physical relationship Man Refused to Marry Raigarh Widowed Women | विधवा को फिर से घर बसाने की नसीहत दी, शारीरिक संबंध बनाए और शादी से इनकार कर दिया

  • धरमजयगढ़ क्षेत्र का मामला, महिला के पति की सालभर पहले हो गई थी मौत
  • आरोपी युवक ने महिला और परिवार वालों के सामने रखा था शादी का प्रस्ताव 

Dainik Bhaskar

Feb 11, 2020, 02:59 PM IST

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति की मौत के बाद गांव के युवक ने विधवा को दूसरी शादी करने की नसीहत दी। इसके बाद महिला और उसके परिवार वालों के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। सहमति बनते ही युवक ने घर पर आना-जाना शुरू कर दिया और महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद शादी से मुकर गया। अब महिला ने धरमजयगढ़ थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

धरमजयगढ़ क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला के पति की करीब साल भर पहले मौत हो गई थी। इसके बाद गांव का ही रहने वाला विनय लकड़ा उसके घर आने लगा। कई महीने बाद विनय ने महिला व परिवार के सामने उसकी दोबारा शादी कर घर बसाने का प्रस्ताव रखा। परिवार के लोग उसकी बातों में आ गए और महिला की शादी विनय से कराने का निर्णय ले लिया। इस वह भी विनय से बातें करने लगी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से मिलने लगे। 

महिला का आरोप है कि पिछले कई महीनों से विनय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले जब घर वालों ने विनय से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि वह विधवा महिला से शादी नहीं कर सकता है। इसके बाद महिला की शिकायत पर धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। टीआई अमित शुक्ला ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here