Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh : Encounter between security forces and Naxalites in Narayanpur, 4 injured including 2 CAF Jawan | नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सीएएफ प्रधान आरक्षक समेत 4 घायल

  • आमदई घाटी की घटना, आयरन माइंस निकलाने के लिए रोड ओपनिंग में लगे थे पुलिसकर्मी
  • अचानक से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, दो सीएएफ जवानों को लगी गोली, सर्चिंग जारी

Dainik Bhaskar

Mar 04, 2020, 03:18 PM IST

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के प्रधान आरक्षक समेत 4 लोग घायल हुए हैं। 2 जवानों को गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ आमदई घाटी में हुई है। घटना की पुष्टि आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने की है। 

जानकारी के मुताबिक, जायसवाल कंपनी रोड ओपनिंग में लगाई है। जहां आयरन माइंस निकालने के लिए वाहन, जेसीबी और पोकलेन के जरिए रास्ता तैयार किया जा रहा है। आमदई घाटी लौह अयस्क खदान की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात है। वहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक पहाड़ों की टेकरी से  नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। 

नक्सली फायरिंग में सीएएफ के प्रधान आरक्षक अंनत भगत, आरक्षक कड़ती काम्या को गोली लगी है। प्रधान आरक्षक के दाएं कंधे व सीने में और आरक्षक की कलाई में गोली लगी है। वहीं फायरिंग के दौरन अफरातफरी मचने से गिरकर हाइवा चालक संजीत शील और पोकलेन चालक अरुण कुमार साहू घायल हो गए हैं। सभी को छोटेडोंगर उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here