Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Ganja Case; Ganja Seized In Chhattisgarh Surajpur, Janpad Member, Including 4 Arrested | मादक पदार्थों की तस्करी में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य सहित चार गिरफ्तार, 47 किलो गांजा बरामद

  • रामानुजनगर के गणेशपुर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एसयूवी कार को पकड़ा, बरामद गांजे की कीमत करीब 5 लाख रुपए
  • पकड़ा गया जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 केशवनगर से निर्वाचित, पहले से ही दूसरे राज्य से गांजा लाकर बेचता रहा है आरोपी

Dainik Bhaskar

Feb 20, 2020, 05:01 PM IST

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में गुरुवार सुबह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक एसयूवी कार से गांजे की तस्करी कर रहे थे। तलाशी के दौरान गाड़ी से 47 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। गांजा छोटे-छोटे बैग मेंे भरकर रखा गया था। सारा मामला रामानुजनगर क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि अोडिशा से तस्करी कर मादक पदार्थों की खेप छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। इस पर रामानुजनगर थाना पुलिस ने गणेशपुर के पास नाकाबंदी लगाई। सुबह करीब 6 बजे एक एसयूवी गाड़ी आते देख उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी में छोटे-छोटे बैग में भरकर गांजा छिपाया गया था। 

पकड़े गए चार आरोपियों में एक रामानुजनगर जनपद क्षेत्र क्रमांक 18 केशवनगर का नव निर्वाचित सदस्य कृष्णा साहू भी शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि कृष्णा साहू पूर्व में भी गांजा बिक्री का काम करता रहा है। दूसरे राज्य से गांजा लाकर सूरजपुर जिले में खपाता था। आरोपी ओडिशा से 3400 रुपए में गांजा लाकर यहां 8000 रुपए में बेचते थे। पुलिस मुख्य आरोपी कृष्णा साहू के जनपद सदस्य की पुष्टि के लिए जदस्तावेज मंगवाई है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here