Saturday, June 28, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Minor Raped: Minor Girl Rape In...

Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Minor Raped: Minor Girl Rape In Chhattisgarh Janjgir District | सौतेले पिता की बुरी नजर से तंग आकर घर छोड़ा, रास्ता भटकने पर ली मदद और हुई दुष्कर्म की शिकार

  • सक्ती थाने में दर्ज किया गया नाबालिग से बलात्कार का मामला
  • एक दंपती पर लगे आरोपी, आरोपी की पत्नी ने भी दिया साथ

Dainik Bhaskar

Feb 19, 2020, 12:02 PM IST

जांजगीर. जिले के सक्ती थाना इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना उजागर हुई। क्षेत्र में ही रहने वाले पति-पत्नी की जोड़ी ने इस घटना को अंजाम दिया। इन्होंने रास्ता भटक चुकी नाबालिग को मदद करने का दिलासा दिया, अपने साथ लेकर गए और दुष्कर्म किया। इस घटना में आरोपी की पत्नी ने अपने पति का पूरा साथ दिया। घटना के बारे में नाबालिग ने चाइल्ड हेल्प लाइन को जानकारी दी, तब यह प्रकरण पुलिस के पास पहुंचा। नाबालिग को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया है, पूछताछ की जा रही है।
 

जानकारी के मुताबिक नाबालिग मुंबई में अपनी मां के साथ रहती थी। वहां उसका सौतेला पिता, नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था। इससे तंग आकर उसने परिवार को छोड़कर आश्रम में रहना शुरू कर दिया। यहां भी शारीरिक शोषण का शिकार होने की वजह से वह रायगढ़ पहुंची। युवती का रिश्तेदार जशपुर में रहता है, उसके पास जाने के लिए युवती ने गलत बस पकड़ी और सक्ती पहुंच गई। सक्ती से दोबारा वह जशपुर जाने के लिए रायगढ़ की ट्रेन पकड़ने लिए रेलवे स्टेशन पहुंची, यहां झूल कदम निवासी आरोपी दंपती ने युवती को मदद का झांसा दिया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100