Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Naxal Attack: CRPF Jawan Dies During Treatment as Chhattisgarh Naxalite Encounter | नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान की उपचार के दौरान मौत, 6 जवान हुए थे घायल

  • बीजापुर में पामेड़ क्षेत्र के चेरापल्ली जंगल में 10 फरवरी को घात लगाए नक्सलियों ने किया था हमला 
  • मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था, जबकि दो जवान शहीद हो गए थे, मृतक जवान राजस्थान निवासी 

Dainik Bhaskar

Feb 18, 2020, 03:46 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार सिंह भी शहीद हो गए। रायपुर स्थित नारायणा अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी सांसे थम गईं। जवान अजीत सिंह के छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी में काफी गहरी चोट आई थी। अस्पताल में भर्ती के समय से ही इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

सीअारपीएफ कोबरा बटालियन के शहीद जवान अजीत कुमार सिंह राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे। सोमवार रात ही उनका ऑपरेशन हुआ था, लेकिन अगले ही दिन अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। जबकि डिप्टी कमांडर प्रशांत, पी पवन कुमार और गरीबर उरांव, बिभा बासु मेहता और जवान पवार पांडुरंग का रायपुर के ही अस्पताल में इलाज जारी है। 

नक्सलियों की सूचना पर तिपापुराम कैंप से निकले थे जवान
बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र में 10 फरवरी को नक्सलियों की मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर तिपापुराम कैंप से सीआरपीएफ जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान चेरापल्ली जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जबकि दो जवान विकास और पुनानंद शहीद हो गए थे। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here