Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Panchayat Raigarh Sarpanch Chunav Election 2020 Updates; Lailunga Candidate Raped Her Daughter | पंचायत चुनाव में प्रत्याशी को दी नाम वापस लेने की धमकी, इंकार करने पर किया बेटी से दुष्कर्म

  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर की घटना, आरोपी गिरफ्तार
  • किशोरी के परिजन गए थे शादी समारोह में तभी हुई घटना

Feb 03, 2020, 11:32 AM IST

रायगढ़. जिले के लैलूंगा के एक गांव में पंचायत चुनाव की वजह से उपजी रंजिश के चलते दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। अपने चाचा विरोध में एक व्यक्ति के चुनाव लड़ने से नाराज युवक ने उसकी बेटी का बलात्कार किया। रविवार की रात हुई इस घटना के बाद से 16 वर्षीय किशोरी की  मानसिक और शारीरिक हालात ठीक नहीं है। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शिवशंकर उरांव है। इस मामले में पुलिस ने चुनाव के चलते विवाद होने से इंकार किया है।

ग्रामीणों और किशोरी के पिता से  मिली जानकारी के मुताबिक शिवशंकर के चाचा सरपंच पद के उम्मीदवार है। दूसरे प्रतिद्वंदी को चुनाव न लड़ने की धमकी दी गई थी। कई तरह से उसे डराने की कोशिश की गई, मगर वो नहीं माना। ऐसे में उस उम्मीदवार को सबक सिखाने के लिए आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के दुष्कर्म की योजना बनाई। घटना के वक्त पीड़ित किशोरी घर पर अकेली थी और परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात 10 बजे के करीब परिजन जब घर लौटे तो किशोरी बदहवास पड़ी थी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया मगर खून अधिक बहने की वजह से युवती को मेकाहारा लाया गया।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here