Friday, June 27, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh : Sadhus and saints done royal...

Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh : Sadhus and saints done royal bath at Rajim Sangam on Mahashivaratri, Naga Sadhus took out a procession | राजिम संगम में साधु-संतों ने किया शाही स्नान, नागा साधुओं ने निकाली शाेभायात्रा

  • माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम पर शुरू हुआ था पुन्नी मेला
  • राजिम लोचन मंदिर के पास विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत शाम 7 बजे करेंगे मेले का समापन

Dainik Bhaskar

Feb 21, 2020, 03:59 PM IST

धमतरी. छत्तीसगढ़ के राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र संगम में महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार को साधु-संतों ने शाही स्नान किया। इसके साथ ही हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी अास्था और विश्वास की डुबकी लगाई। इस दौरान नागा साधुओं की शस्त्र पूजा के साथ विभिन्न संप्रदायों, आश्रमों, अखाड़ों और शक्तिपीठों के साधु-संत अपनी संस्थाओं के निशानों और ध्वजों के साथ शोभा यात्रा निकाली। राजिम पुन्नी मेला माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से शुरू हुआ था। 

महाशिवरात्रि पर्व पर साधुओं ने संगम तट पर बनाए गए कुंड में शाही स्नान किया। इससे पहले सुबह नागा साधुओं सहित अन्य साधु-संतों की शोभा यात्रा लोमश ऋषि आश्रम के नजदीक बनाए गए संत समागम स्थल से निकली।  नागा साधुओं की अगुवाई में निकली इस शोभा यात्रा में साधुओं ने शौर्य प्रदर्शन किया। शोभायात्रा नेहरू घाट, इंद्रिरा मार्केट, नेहरू पुल, फारेस्ट नाका, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक होते हुए राजिम गौरवपथ में प्रवेश किया। शोभायात्रा में नागा साधुओं का दल सबसे आगे चल रहा था। 

नागा साधुओं ने किया शस्त्र विद्या का प्रदर्शन, दिखाए करतब
हाथी-घोड़ों पर सवार होकर निकल रही शोभा यात्रा में साधुओं ने शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया। लाठियों से अलग-अलग करतब दिखाए। नवापारा और राजिम शहर में लोगों ने जगह-जगह शोभा यात्रा में शामिल साधुओं का स्वागत किया। शोभा यात्रा में विभिन्ना अखाड़ों से साधु-संत अपनी पारंपरिक वेश-भूषा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। सभी अपनी नागा साधु-संत धर्म ध्वजा अपने अखाड़ों के धर्म (ध्वज) निशान उठाए चले। घोड़ा बग्घी, ढोल नगाड़े के साथ शंखनाद से वातावरण गुंजायमान रहा। 

श्रद्धालुओं ने कुलेश्वर महादेव में किया पूजन
पुन्नी मेले का समापन शाम 7 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत राजिम लोचन मंदिर के पास करेंगे। वहीं श्रद्धालुअों ने स्नान के बाद कुलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजन किया। तड़के से ही श्रद्धालु दर्शन व पूजन के लिए पहुंचने लगे थे। उन्होंने बेल पत्र, दूध, दही, शहद, शक्कर और नदी के पवित्र जल से पंचाभिषेक किया। इधर रायपुर में भी खारून नदी के तट पर स्थित महादेव मंदिर में श्रद्धालु पूजन के लिए उमड़े। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100