Chhattisgarh News In Hindi : Cockroaches at Bhilai District Hospital, Family of children getting worried | कुपोषित बीमार बच्चे पहुंच रहे अस्पताल, यहां कॉकरोच पैदा कर रहे नई समस्या

  • जिला अस्पताल के पुर्नवास केंद्र में कॉकरोच से मरीज परेशान 
  • कॉकरोच से बच्चों में बढ़ा को इंफेक्शन का खतरा 

Dainik Bhaskar

Feb 09, 2020, 11:19 AM IST

भिलाई. शहर के जिला अस्पताल में आने वाले बीमार बच्चों को अस्पताल आकर भी राहत नहीं मिल रही है। यहां मौजूद कॉकरोच से बच्चों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों के पास इस अस्पताल में आने के सिवा कोई और चारा भी नहीं, इस वजह से मजबूरी और सेहत के खराब होने के जोखिम को लोग झेल रहे हैं। खास बात यह है कि यह उस सेंटर का हाल है, जहां कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषित योजना के तहत तैयार पुर्नवास केंद्र में यह अव्यवस्था पिछले कई दिनों से बनी हुई है। 
 

इस बारे में दैनिक भास्कर ने पोषण पुनर्वास केंद्र के प्रभारी डॉ समित राज से बात-चीत की। डॉ समित ने बताया कि हमें नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया, लेकिन बेड व अलमारी पुरानी है। सफाई के बाद भी कॉकरोच कम नहीं हो रहे हैं। इससे बच्चों को स्किन की प्राबलम होने की संभावनाएं हैं। हम कॉकरोच को भगाने इंसेक्टिसाइड का इस्तेमाल करते हैं। इसके परमानेंट उपाय के लिए हम लोग अपने स्तर से कोशिश कर रहे हैं, अधिकारियों को भी बता दिया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here