Chhattisgarh News In Hindi : Durg Crime: Man Crushed to Death in Chhattisgarh Durg Transport Nagar | दो ड्राइवरों ने साथ में शराब पी फिर मारपीट हुई, एक ने दूसरे साथी को ट्रेलर से कुचला

  • ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क के पास हुई घटना, दोनों नागपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना का असली कारण स्पष्ट नहीं, लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

Dainik Bhaskar

Feb 19, 2020, 10:54 AM IST

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क में दो ट्रक चालकों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद नागपुर निवासी रामविलास राजभर के साथी रवींद्र यादव ने उसे ट्रेलर के नीचे कुचलकर हत्या कर दी। घटना की असल वजह का पता नहीं चला है, लेकिन प्राथमिक जांच में दोनों के एक साथ शराब का सेवन करने की बात सामने आई है। नशेबाजी के दौरान ही दोनों का आपसी लेनदेन को विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों नागपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर थे। अलग-अलग ट्रेलर लेकर भिलाई पहुंचे।

थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि राम विलास के शरीर पर मारपीट और पैरों पर ट्रेलर के चक्के के निशान मौजूद है। ऐसे में आरोपी रवींद्र ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके चलते उसके दाएं कान और चेहरे के काफी चोट आई। इसके बाद ही उसके ऊपर चक्का चढ़ा दिया। आरोपी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजभर और रवींद्र एक ही ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। एक-दूसरे से खासे परिचित होने की वजह से सोमवार को भी दोनों ने एक साथ शराब पी। आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों के शराब में पैसे मिलने को विवाद हुआ। 

मृतक के शरीर पर मारपीट व पैरों पर चक्का के निशान

हत्या के पीछे लेनदेन बात सामने आ रही है। शरीर पर मारपीट और पैरों पर चक्का चढ़ाने के निशान मौजूद है। आरोपी को हिरासत में लिया है।

विश्वास चंद्राकर, सीएसपी, छावनी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here