Chhattisgarh News In Hindi : Encounter between security forces and Naxals in Chhattisgarh Rajnandgaon | मध्य प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर रात मुठभेड़, सामान छोड़कर भागे नक्सली

  • बालाघाट के पास गातापार जंगल के अंतिम छोर पर मीटिंग के लिए जुटे थे नक्सली 
  • 20 मिनट तक दोनों ओर से हुई फायरिंग, जवानों ने नक्सलियों के कैंप ध्वस्त किए

Dainik Bhaskar

Feb 25, 2020, 05:42 PM IST

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों और नक्सलियोें के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 20 मिनटतक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले। जवानों ने नक्सलियों के बनाए कैंप को ध्वस्त कर दिया और वहां से सामान जब्त किया है। नक्सलियों से मुठभेड़ बालाघाट क्षेत्र में गातापार जंगल के अंतिम छोर पर हुई। यह इलाका मध्य प्रदेश का बॉर्डर है। बताया जा रहा है कि नक्सली मीटिंग के लिए वहां पर जुटे थे। 

एंटी नक्सल सेल एएसपी जीएन बघेल ने बताया कि बालाघाट बार्डर से लगे जंगलों में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली रही है। इसके चलते सोमवार सुबह फोर्स को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना गया। भावे में सुलसुली कैंप के पास जंगल में नक्सलियों ने कैंप लगा रखा था। जवानों को देखते हुए उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। दबाव बढ़ता देख नक्सली जंगल के रास्तों का फायदा उठाकर भाग निकले। नक्सलियों की संख्या 8 से 10 थी। 

अलग-अलग क्षेत्र के नक्सली हो रहे थे एकत्र
नक्सलियों के भागने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग की और नक्सलियों के बनाए कैंप को ध्वस्त कर दिया। वहां से बड़ी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की है। ऑपरेशन में मलैदा कैंप में मौजूद एमपी की हॉकी फोर्स और गातापार पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि इन दिनों मलाजखंड, टाडा और दर्रेकसा दलम के नक्सली एक साथ हो गए हैं। किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने बैठक रखी थी। बैठक में शामिल होने के लिए मलाखंड एरिया कमेटी की पहली छोटी पार्टी ही पहुंची थी, इसी दौरान मौके पर फोर्स पहुंच गई। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here