Chhattisgarh News In Hindi : Five-year-old girl falls into septic tank, dies In Raipur | भाई के साथ लुका-छिपी के खेल रही 5 साल की बच्ची सेप्टिक टैंक के मेनहोल में गिरी, मौत

  • रायपुर के विधानसभा क्षेत्र के महालेखाकार आवासीय परिसर में हुआ हादसा
  • बच्ची के पिता ने अंबेडकर अस्पताल में कराया था भर्ती, उपचार के दौरान मौत

Dainik Bhaskar

Feb 18, 2020, 04:12 PM IST

रायपुर. राजधानी रायपुर की महालेखाकार आवासीय परिसर में खुले हुए सेप्टिक टैंक के मेनहोल में गिरने से पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने भाई के साथ लुका-छिपी खेल रही थी इसी दौरान हादसा हो गया। घटना 16 फरवरी की है। अगले दिन बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया तो पुलिस को खबर लगी। फिलहाल परिजन बच्ची का शव लेकर अपने गांव चले गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा क्षेत्र में महालेखाकार आवासीय परिसर निवासी विजय लकड़ा लेखाकार पद पर हैं। उनकी 5 वर्षीया बेटी स्वीटी अपने भाई के साथ 16 फरवरी को कॉलोनी में ही लुका-छिपी खेल रही थी। इसी दौरान वह सेप्टिक टैंक के खुले हुए मेनहोल में गिर गई। स्वीटी को गिरा देखकर बच्ची का भाई घर मेंे दौड़ा और परिजनों को सूचना दी। 

इसके बाद विजय सहित अन्य लोगाें ने स्वीटी को बाहर निकाला और अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद 17 फरवरी को पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों काे सौंप दिया गया है। बच्ची के पिता का बयान ले लिया गया है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here