Chhattisgarh News In Hindi : Football also shifts after kayaking-canoeing, players will move from Raipur Sai | कयाकिंग-कैनोइंग के बाद अब फुटबॉल भी शिफ्ट, रायपुर साई से धार जाएंगे खिलाड़ी

  • खेलो इंडिया के तहत धार को फुटबॉल का एक्सिलेंस सेंटर बनाया जा रहा है
  • जिसके चलते अन्य कई जगहों के सेंटर्स भी शिफ्ट किए जा सकते हैं

Dainik Bhaskar

Feb 01, 2020, 01:38 AM IST

सुमय कर | रायपुर . कयाकिंग-कैनोइंग के बाद अब रायपुर साई सेंटर से फुटबॉल को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। सालों से संचालित बोर्डिंग अकादमी को अब धार शिफ्ट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खेलो इंडिया के तहत धार को फुटबॉल का एक्सिलेंस सेंटर बनाया जा रहा है। जिसके चलते अन्य कई जगहों के सेंटर्स भी शिफ्ट किए जा सकते हैं। साई रिजनल सेंटर भोपाल ने नए सत्र को लेकर रायपुर साई को पत्र भेजा है, जिसमें लिखा है कि फुटबॉल का प्रशिक्षण अगले सत्र से धार (मध्यप्रदेश) में ही होगा। 2011 में रायपुर साई सेंटर की शुरुआत आउटडोर स्टेडियम में हुई। तब से अब तक यहां के खिलाड़ी नेशनल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा एक खिलाड़ी बापी रप्टान ने इंटरनेशनल में भी भाग लिया। 

इस सत्र में केवल आर्चरी और वॉलीबॉल का ट्रायल : रायपुर सेंटर में सत्र 2020-21 के लिए केवल दो खेल आर्चरी और वॉलीबॉल के ट्रायल लिए जाएंगे। गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में 18 और 19 फरवरी को आयोजित ट्रायल के बाद आर्चरी में 15-15 और वॉलीबॉल में 20-20 खिलाड़ियों को साई अकादमी में शामिल किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी।

2018 में कयाकिंग-कैनोइंग को किया शिफ्ट : कयाकिंग-कैनोइंग को साल 2018 में रायपुर से शिफ्ट किया गया था। उस दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल में प्रदेश को 16 मेडल दिलाए थे। इसके अलावा 2015 में हुए नेशनल गेम्स में भी छग को मेडल दिला चुके हैं। इसके बावजूद संसाधन के अभाव का हवाला देकर खेल को भोपाल ट्रांसफर किया गया। संघ ने भी खेल को रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

फुटबॉल के 11 खिलाड़ी होंगे प्रभावित
रायपुर साई सेंटर में अब तक पांच खेल फुटबॉल, वॉलीबॉल, आर्चरी, जूडो और बैडमिंटन की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसमें कुल 51 खिलाड़ी रोजाना प्रैक्टिस करते है। इनमें से खिलाड़ी फुटबॉल के भी है। लेकिन अब सेंटर से फुटबॉल के शिफ्ट हो जाने से खिलाड़ियों पर असर पड़ेगा। जो खिलाड़ी वहां प्रैक्टिस के लिए जाएंगे। उन्हें बोर्डिंग और डे-बोर्डिंग दोनों की सुविधा मिलेगी। लेकिन नहीं जाने वाले खिलाड़ियों का घर भेज दिया जाएगा।

अन्य सेंटर्स के खिलाड़ी भी जाएंगे

हमें फुटबॉल को शिफ्ट करने को लेकर पत्र भेजा गया है। साथ ही यहां रह रहे खिलाड़ियों को भी धार में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। धार को खेलो इंडिया के तहत फुटबॉल का केंद्र बनाया जा रहा है। इसमें बाकी सेंटर्स के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। -गीता पंत, सेंटर इंचार्ज


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here