Chhattisgarh News In Hindi : Gate collapses near Ram Ramin Devi temple in Sukma | मंदिर का प्रवेश द्वार गिरा, मेले की तैयारियों की हुआ हादसा

  • जिले के राम रामीन देवी मंदिर के पास हुई घटना 
  • मलबे के नीचे दबा पीकअप वाहन 

Dainik Bhaskar

Feb 11, 2020, 06:25 PM IST

सुकमा. राम-रामीन देवी के मंदिर के पास बना कांक्रीट का प्रवेश द्वार मंगलवार को अचानक गिर पड़ा। मंदिर में मेला कार्यक्रम आयोजित होना है। इससे पहले ही यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक किसी व्यक्ति को इस हादसे में चोट नहीं आई है। एक पिकअप वाहन जो कि मंदिर के गेट के नीचे ही खड़ा था वह गेट के मलबे से दब गया। यह पिकअप वाहन मेला कार्यक्रम की तैयारियों में लगा हुआ था। 

रामाराम मेला सुकमा जिले इसी मंदिर के पास हर बार होता है। यह स्थानीय लोगों में बेहद मशहूर मेला है। बड़ी तादाद में यहां ग्रामीण पहुंचते हैं। दो दिनों के बाद इसका आगाज होने जा रहा था। सुकमा का राज परिवार इस मंदिर में चढ़ावा चढ़ाता है जिसके बाद मेले की शुरूआत होती है। 1 सप्ताह तक चलने वाले इस मेले को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है। अब इस घटना की जांच के साथ व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here