Chhattisgarh News In Hindi : Income Tax Raid in Raipur Mayor Ejaz House, Including Chhattisgarh IAS Officers, Saumya Chaurasia personal secretary of Chief Minister Bhupesh Baghel | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पर्सनल सेकेट्री सौम्या चौरसिया के घर भी आयकर का छापा

  • भिलाई स्थित सूर्या रेसिडेंसी में कार्रवाई जारी, जगदलपुर में कारोबारी ठिकानों पर दबिश
  • आबकारी ओएसडी के मकान से मिले दस्तावेजों के आधार पर वहां रुख करने की संभावना

Dainik Bhaskar

Feb 28, 2020, 04:22 PM IST

रायपुर/भिलाई. छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई 24 घंटे बाद शुक्रवार को भी लगातार जारी है। इसमें नया नाम अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पर्सनल सेकेट्री सौम्या चौरसिया का भी जुड़ गया है। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने करीब दोपहर में उनके भिलाई स्थित उनके बंगले पर छापा मारा। टीम में आधा दर्जन अधिकारी और सीआरपीएफ जवान शामिल हैं। वहीं जगदलपुर में भी दो कारोबारियों के ठिकाने पर छापा मारा गया है। 

सेंट्रल आईटी टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। रायपुर से शुरू हुई कार्रवाई भिलाई से रायगढ़, बिलासपुर और अब जगदलपुर तक फैल गई है। रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बाद अब सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पर्सनल सेकेट्री सौम्या चौरसिया का सामने आया है। इनकम टैक्स की टीम ने भिलाई स्थित सूर्या रेसिडेंसी में छापा मारा है। संभावना जताई जा रही है कि आबकारी विभाग के ओएसडी एपी त्रिपाठी के मकान से मिले दस्तावेजों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। 

दोपहर में सूर्या रेसीडेंसी स्थित ए-21 में जांच टीम पहुंची। लोकल पुलिस भी पहुंच गई है। फिलहाल दरवाजा बंद कर दिया गया है। अंदर कार्रवाई जारी है। अब तक कितना क्या-कुछ मिला है? इस संबंध में कोई भी जानकारी बाहर नहीं आई है। इस बीच खबर आ रही है कि विजय भाटिया और अनूप बंसल के यहां भी दबिश दी है। ये दोनों भी सरकार के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं जगदलपुर में भी आयकर टीम ने एक कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर दबिश दी है। वहां भी कार्यवाही चल रही है। 

रायपुर मेयर एजाज ढेबर, सहित अन्य कारोबारियों पर कार्रवाई जारी
इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई 24 घंटे से भी ज्यादा समय से रायपुर मेयर एजाज ढेबर, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड, आईएएस अनिल टुटेजा के बंगले पर जारी है। बताया जा रहा है कि महापौर ढेबर के लैपटॉप, कैरेटो मीटर और नोट गिनने की मशीन सहित अन्य चीजों की जांच की जा रही है। वहीं भिलाई में एपी त्रिपाठी के बंगले से काफी सामान जब्त किया गया है। कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here