Chhattisgarh News In Hindi : Jagdalpur Fire Incident: KK Railway Line Construction Work on fire in Chhattisgarh’s Naxal-affected Bastar | केके रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन में आग लगाई, नक्सली वारदात की आशंका

  • कुमार साडरा और कमलूर के बीच हुई घटना, पूरा इलाका है नक्सल प्रभावित
  • जगदलपुर से किरंदुल के बीच चल रहा है रेल लाइन के दोहरीकरण का काम

Dainik Bhaskar

Feb 15, 2020, 03:15 PM IST

जगदलपुर. नक्सल प्रभावित बस्तर में शनिवार को जगदलपुर से किरंदुल के बीच केके रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन में आग लगा दी गई। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को रवाना किया गया है। घटना अदला गांव के पास की है। 

जानकारी के मुताबिक, कुमार साडरा और कमलूर (केके लाइन) के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे निर्माण कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन को आग लगा दी गई। सूत्राें के मुताबिक, 15 से 20 हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और काम कर रहे मजदूरों को रोक दिया। साथ ही काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद मशीन में आग लगा दी। यह इलाका पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है। सूचना मिलने के बाद जवानों को मौके पर रवाना किया गया है। 

पुलिस का कहना है कि आगजनी की घटना हुई है। इसकी जानकारी मिली है, लेकिन नक्सलियों ने ऐसा किया है इसकी पुष्टि नहीं है। अभी एक मशीन में आग लगने की बात सामने आई है। जवानों के वहां से लौटने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पता चल सकेगा कि कितना नुकसान हुआ है। हालांकि, रेलवे की ओर से भी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह मार्ग जगदलपुर-विशाखापट्नम रेलवे लाइन है। इसी के दोहरीकरण का काम किया जा रहा है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here