- पत्थलगांव क्षेत्र का मामला, शादी का झांसा देकर दो साल साथ रखा
- आरोप पहले दुष्कर्म किया फिर शादी की बात कर साथ ले गया पंजाब
Dainik Bhaskar
Feb 20, 2020, 11:23 AM IST
जशपुरनगर. छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में युवक-युवती दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक उसे धोखा देकर दूसरी युवती के साथ फरार हो गया। युवती का आरोप है कि जान-पहचान के दौरान युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा देकर साथ रख लिया था। फिलहाल युवती ने पत्थलगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
जोराडोल निवासी मनोहर विश्वकर्मा की वर्ष 2017 में युवती से मुलाकात हुई थी। युवती का कहना है कि मनोहर ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर बात होने लगी। इस बीच रात को युवती को घर से बाहर बुलाया, लेकिन उसने मना कर दी। अारोप है कि इसके बाद मनोहर घर में घुस आया और धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उससे दो बार दुष्कर्म किया और पुर शादी का झांसा देकर अपने साथ पंजाब भगा ले गया।
वहां दोनों चाह माह तक किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहे। पंजाब से लौटकर एक महीने तक कांसाबेल में रहे। युवती ने पुलिस को बताया कि लिव इन रिलेशनशिप में 2 साल तक पत्थलगांव में अपने साथ रखा था। दोनों के बीच गहरे संबंध हो गए और वे बिना शादी के एक साथ रहने लगे। इस बीच वह गर्भवती हो गई तो मनोहर दूसरी लड़की को अपने झांसे में लेकर उसके साथ फरार हो गया।
Source link