Chhattisgarh News In Hindi : Kawardha police arrested two youth of UP who hide in car seat 50 kilogram ganja | कार की सीट का डिजाइन बदला ताकि हो सके तस्करी, 50 किलो गांजा बरामद

  • चिल्फी थाना पुलिस ने की कार्रवाई, कपड़ा व्यापारी बनकर घूमरहे थे तस्कर 
  • ओड़िशा से दिल्ली गांजा लेकर जा रहे थे आरोपी, 2 गिरफ्तार 

Dainik Bhaskar

Feb 05, 2020, 05:01 PM IST

कवर्धा. चिल्फी थाना इलाके में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कार सवारों को रोक कर तलाशी ली। इन संदिग्धों के पास से 50 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में युवकों ने यह गांजा ओड़िशा से दिल्ली जे जाने की बात कबूली। जब्त किए गए गांजे की कीमत तकरीबन 2 लाख 50 हजार रुपए है। मंगलवार की देर रात पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों को जेल भेज दिया गया है।
 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। एक का नाम अंजीम तज्जार और दूसरे का नाम हिमांशु शर्मा है। ये दोनों सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार में गांजा लेकर निकले थे। युवकों ने कार की सीट का  खास तौर पर गांजा रखने के लिए डिजाइन करवाया था, सीट के नीचे बने बॉक्स में गांजे के पैकेट छुपाए गए थे। नाकेबंदी के दौरान यह  रायपुर- जबलपुर नेशनल हाइवे पर पकड़े गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए युवक खुद को कपड़ा व्यापारी बता रहे थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here