Chhattisgarh News In Hindi : Kondagaon News – chhattisgarh news sister accused of rape arrested absconding for one month | साली के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एक महीने से था फरार

दंतेवाड़ा/भांसी| ज़िले के भांसी थाने में दर्ज इस साल के पहले अपराध के आरोपी धनंजय शील की गिरफ्तारी करीब महीने भर बाद कोंडागांव के बनियागांव से हुई है। आरोपी पर साली से दुष्कर्म का आरोप है। भांसी थाना में जनवरी में नाबालिग लड़की व परिजनों की शिकायत पर धारा 376, 506बी भादविं 04पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। पखांजूर में लोकेशन मिलने पर पुलिस की टीम वहां ढूंढने गई थी लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को कोंडागांव के पास बनियागांव में आरोपी के होने की जानकारी मिली तो तुरन्त टीम को रवाना कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने टीम को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here