Chhattisgarh News In Hindi : Kondagaon SDM of Chhattisgarh accused of harassing female clerk | एसडीएम पर महिला लिपिक और चतुर्थ कर्मी को प्रताड़ित करने का आरोप, कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

  • जिले के फरसगांव स्थित तहसील कार्यालय का मामला 
  • कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

Dainik Bhaskar

Feb 24, 2020, 03:23 PM IST

कोंडागांव. यहां फरसगांव स्थित तहसील कार्यालय की महिला कर्मचारियों ने एसडीएम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह आरोप एसडीएम भरत लाल धुर्व पर लगे हैं। कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर सोमवार को कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। महिलाओं ने काम रोककर विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लिपिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी यहां पहुंचे। नाराज कर्मचारियों ने संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 
 

फरसगांव में कार्यरत लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शिकायत में बताया कि एसडीएम ने 20 फरवरी को लिपिकों के साथ गाली-गलौज की। महिला लिपिक को रात 8:30 बजे तक कार्यालय में बैठाकर रखा। महिला भृत्यों पर व्यक्तिगत टिप्पणी की गई। महिलाएं कार्यालय में रोती रहीं और उन्हें रात के 12 बजे तक कार्यालय में रोककर रखा गया। अब संघ के पदाधिकारियों ने 3 दिनों के भीतर कार्रवाई की मांग की। कहा- अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here