Chhattisgarh News In Hindi : Korba Mela; Maut Ka Kuan Bike Driver Fell Down During Stunt In Chhattisgarh Katghora | मौत के कुएं में स्टंट करते वक्त बाइक सवार युवक गिरा, किसान मेले में हुआ हादसा

  • कटघोरा में आयोजित था कार्यक्रम, घायल युवक का इलाज चल रहा
  • झारखंड का रहने वाला है स्टंट मैन, डॉक्टर के मुताबिक- हालत स्थिर

Dainik Bhaskar

Feb 11, 2020, 02:01 PM IST

कोरबा. कटघोरा में किसान मेले में सोमवार देर रात मनोरंजन के लिए लगाए गए मौत के कुएं में स्टंट करते वक्त एक युवक घायल हो गया। यह युवक कुएं की दीवार पर बाइक से स्टंट कर रहा था, तभी नीचे गिर गया।घटना का वीडियो सामने आया है। कुएं में कार और अन्य बाइक भी चलाई जा रही थी। शो बीच में ही रोकना पड़ा और युवक को अस्पताल ले जाया गया। 

घायल युवक का नाम रिंकू साहू है। वह झारखंड का रहने वाला है। पिछले 3-4 सालों से वह इस स्टंटे के पेशे से जुड़ा है। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह खुद को संभाल नहीं सका और गिर गया। गिरने के बाद युवक बेहोश हो गया। मेले के प्रबंधक ने उसे कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि रिंकू की हालत स्थिर है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here