शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर पाली के प्राचीन शिव मंदिर व कनकी के कनकेश्वर धाम में सुबह 3 बजे से भक्तों की कतार लगी रही। दोपहर तक लाइन कम नहीं हुई। देर शाम तक भक्त जलाभिषेक करते रहे। शहर व उप नगरीय क्षेत्रों के मंदिरों में जलाभिषेक के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। पावर हाउस रोड स्थित शिव मंदिर से दुरपा रोड तक शिव-पार्वती विवाह पर भोलेनाथ की बारात गणगौर की जीवंत झांकी के साथ निकाली गई। जहां शिव पार्वती विवाह की रस्म पूरी की गई।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। पाली के प्राचीन मंदिर में दूर-दराज गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात में ही कतार लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। कनकी में भी श्रद्धालु सुबह से शाम तक दर्शन करने पहुंचते रहे। शहर के पावर हाउस रोड शिव मंदिर, दुरपा रोड काली मंदिर, सुभाष ब्लाॅक, बालको, दर्री-जमनीपाली, रजगामार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दूधाभिषेक व जलाभिषेक किया। भंडारा में लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया।
मानिकपुर खदान में हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की
कोरबा| महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को मानिकपुर खदान में भगवान हनुमान की मूर्ति पूजा-अर्चना के बाद स्थापित की गई। हनुमान की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कोरबा एरिया के महाप्रबंधक एसएस सिन्हा के अलावा मानिकपुर खदान के महाप्रबंधक इलियास हुसैन, खान प्रबंधक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सुराकछार शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया हवन-पूजन
बांकीमोंगरा| सुराकछार बस्ती अहिरन नदी तट पर स्थित शिव मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद हवन-पूजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त जलाभिषेक करने पहुंचते रहे। हवन-पूजन कार्यक्रम में पार्षद पद्मा साहू शामिल हुईं। मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। इस दौरान दिन भर भोले के जयकारे गूंजते रहे।
शिव मंदिर परिसर में स्थित बस्तीवासी।
मूर्ति स्थापना के दौरान पूजा करते।
नृत्य करते भोलेनाथ के गण। पाली स्थित महादेव मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। इनसेट: रथ पर सवार भगवान शिव।
Source link

