Chhattisgarh News In Hindi : Lover Commits Suicide by Hanging Himself from Tree In Chhattisgarh Dhamtari | परिजनों से तंग आकर जान देने निकला प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका ने किया इंकार, युवक ने कर ली खुदकुशी

  • गुरुर थाना इलाके की घटना, युवक के परिजन करवा रहे थे उसकी शादी 
  • प्रेमिका है नाबालिग, इस वजह से गांव में हुआ था विवाद

Dainik Bhaskar

Feb 22, 2020, 01:59 PM IST

धमतरी. धमतरी-बालोद जिले के गुरुर थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिटोद में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही गुरुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिल्हाल मिल रही जानकारी के मुताबिक युवक का एक नाबालिग छात्रा से प्रेस सम्बंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर परिजनों के विरोध के चलते विवाद हुआ, इससे परेशान होकर युवक ने अपनी जान दे दी। 
 

ग्राम फागुनदाह निवासी मृतक युवक ताम्रध्वज ठाकुर शनिवार की सुबह अपनी नाबागिल प्रेमिका को लेकर चिटोद गांव की नर्सरी की तरफ गया। दोनों ने साथ मरने की ठानी थी, मगर छात्रा ने जान देने से इंकार कर दिया। प्रेमिका ने ताम्रध्वज को भी ऐसा करने के से रोकना चाहा मगर वह नहीं माना। युवक ने अपनी प्रेमिका को कुछ दूरी पर घर जाने के लिए छोड़ा और वापस नर्सरी आकर जान दे दी। छात्रा ने इस बारे में अन्य ग्रामीणों को बताया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here