Chhattisgarh News In Hindi : Mungeli Muder: Husband Kills Her Wife Over Character In Chhattisgarh Mungeli | चरित्र पर संदेह के चलते अधेड़ ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी के काटे हाथ-पैर, फिर खुद पीया कीटनाशक

  • लोरमी क्षेत्र के अमलीडीह की घटना, पत्नी का हाथ धड़ से कटकर अलग हुआ, पैर भी आधा कटा
  • पत्नी गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर, प्राथमिक उपचार के बाद पति ठीक होने पर गिरफ्तार 

Dainik Bhaskar

Mar 06, 2020, 12:14 PM IST

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में चरित्र पर संदेह के चलते एक अधेड़ ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसके हाथ-पैर काट दिए। इस हमले में महिला का एक हाथ कटकर धड़ से अलग हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने भी कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर महिला की स्थित गंभीर बनी हुई है, जबकि पति की हालत स्थित होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना लोरमी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम की है। 

जानकारी के मुताबिक, लोरमी के अमलीडीह निवासी पार्वती साहू (45) अपनी बेटी सीमा के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान वहां पार्वती का पति बराती साहू (50) पहुंच गया। पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाते हुए उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि बराती साहू ने  धारदार हथियार से पत्नी पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते पार्वती को एक हाथ कटकर अलग हो गया। जबकि पैर भी आधा कट गया और शरीर पर कई जगह घाव हो गए। 

इसके बाद पति बराती साहू ने भी कीटनाशक पी लिया और खुदकुशी का प्रयास किया। घटना से घबराई बेटी सीमा लोरमी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकराी दी। इसके बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को लोरमी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण पार्वती को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। लोरमी थाना प्रभारी नेल्सन कुजूर ने बताया आरोपी पति बराती साहू को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here