Monday, June 30, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Nalsa organized the program for the country's...

Chhattisgarh News In Hindi : Nalsa organized the program for the country’s first legal helpline in Chhattisgarh | देश की पहली निःशुल्क विधिक हेल्प लाईन हुई लॉन्च, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- जरूरतमंद लोगों को मदद मिलेगी

  • रायपुर में हुआ कार्यक्रम, जारी किया गया नंबर 15100
  • मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति  पी.आर. रामचंद्र मेनन भी हुए कार्यक्रम में शामिल 

Dainik Bhaskar

Feb 29, 2020, 06:16 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की पहली निःशुल्कविधिक सहायता हेल्प लाईन नम्बर 15100 को लॉन्च किया। जिला न्यायालय परिषद रायपुर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण (नालसा) की इस हेल्प लाईन की शुरूआत की गई। यह हेल्प लाईन कानूनी सलाह देने के लिए पूरी तरह से निःशुल्क हेल्प लाईन होगी। मुख्यमंत्री ने न्यायालय परिसर में ए.डी.आर. भवन और न्याय सदन का भूमि पूजन भी किया। सर्व सुविधायुक्त ए.डी.आर. (आल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिसालुशन) भवन का निर्माण 2 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से और न्याय सदन का निर्माण एक करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।
 

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन ने की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को जल्द, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने में यह हेल्प लाईन बड़ी मददगार होगी। सीएम बघेल ने कहा कि इस हेल्प लाईन की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के विज्ञापनों में भी इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।  मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विधिक सहायता हेल्प लाईन गरीबों में सबसे गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए प्रारंभ की गई है। इसका लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके इसके लिए जरूरी है कि प्रिंट और विजुअल मीडिया और सिनेमा के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100