Chhattisgarh News In Hindi : National President of Youth Congress, who reached Raipur, said – the central government does not see the eclipse in the country | रायपुर पहुंचे युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- केंद्र सरकार को देश में लगा ग्रहण नहीं दिख रहा

  • युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना 
  • कांग्रेस नेताओं ने कहा एनआरसी और सीएए की जगह देश को रोजगार की जरूरत

Dainik Bhaskar

Feb 09, 2020, 04:56 PM IST

रायपुर.  युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन रायपुर पहुंचे। रविवार को शंकर नगर स्थित कांग्रेस के दफ्तर में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। श्रीनिवासन ने कहा कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, आत्महत्या पर कभी बात नहीं करती, पीएम मोदी जी ग्रहण देखने ढ़ाई लाख रुपये का चश्मा जर्मनी से मंगवाते हैं, देश पर जो ग्रहण लगा है उसे कब देखेंगे। 
 

इस मौके पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि जब देश मंदी की जद में है तो आप अर्थव्यवस्था की बात कीजिए, बेरोजगारी पर जवाब देने के बदले एनआरसी और सीएए की बात करते हैं, केंद्र सरकार नौटंकी करने में माहिर हो गई है, मुद्दों से भागने केंद्र सरकार नौटंकी कर रही है। युवक कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि अब संगठन के पदाधिकारी जगह-जगह जाकर केंद्र सरकार की विफल नीतियों के बारे में जनता को जागरुक कर रहे हैं। बीवी श्रीनिवास ने इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कामों की जमकर तारीफ की। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here