Chhattisgarh News In Hindi : Naxal encounter in Kanker: Naxal-CRPF Encounter in Chhattisgarh | जवानों ने नक्सली कैंप पर धावा बोला, एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद जान बचाकर भागे नक्सली

  • कोयलीबेड़ा क्षेत्र के मिचबेड़ा में सर्चिंग के दौरान तड़के 3 बजे पहुंचे पुलिस के जवान
  • दो भरमार बंदूक समेत अन्य सामान बरामद, जवानों ने नक्सलियों के कैंप किए नष्ट

Dainik Bhaskar

Feb 26, 2020, 12:25 PM IST

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जान बचाकर वहां से भाग निकले। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। जवानों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के कैंप को नष्ट कर दिया और मौके से 2 भरमार बंदूक समेत अन्य सामान बरामद किया है। मुठभेड़ कोयलीबेड़ा क्षेत्र के मिचबेड़ा गांव के पास हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार के तहत जवान मंगलवार देर रात सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवानों ने तड़के करीब 3 बजे कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम मिचबेड़ा के जंगल में लगे नक्सली कैंप पर धावा बोल दिया। इसके बाद नक्सलियों की ओर से भी फायरिंग की गई। करीब एक घंटे तक मुठभेड़ जारी रही। इसके बाद नक्सली अंधेरा और जंगल का फायदा उठाते हुए जान बचाकर भाग निकले। 

मुठभेड़ बंद होने के बाद जवानों ने जंगल में सर्चिंग की तो मौके से दो भरमार बंदूक और अन्य सामान बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने नक्सलियों के एक कैंप को भी नष्ट कर दिया है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में अभी सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी भोजराम पटेल ने की है। पिछली मुठभेड़ में भी कई नक्सली घायल हुए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here