Chhattisgarh News In Hindi : Now you will get floating restaurant, cruise and houseboat facilities in Satrenga | सतरेंगा में अब आपको मिलेगी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, क्रूज और हाउस बोट की सुविधा

  • टूरिज्म बोर्ड से मुंबई की कंपनी लिटमस मरीन का अनुबंध
  • जिला प्रशासन ने पर्यटन विकास के लिए कराए 2 करोड़ के अधिक के काम

Dainik Bhaskar

Mar 02, 2020, 12:13 AM IST

कोरबा . हसदेव बांगो जलाशय के लिए पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने विस्तृत कार्य योजना बनाई है। कैबिनेट की बैठक को देखते हुए एक माह के भीतर ही टूरिज्म बोर्ड से अनुबंधित कंपनी लिटमस मरीन ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जेटी के साथ ही क्रूज, हाऊस बोट की सुविधा दी है। आगे और विकास कार्य कराने की योजना भी है। सतरेंगा के साथ ही बुका को आधुनिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। वन विभाग व जिला प्रशासन ने पर्यटन केन्द्र में 2 करोड़ से अधिक के कार्य कराए हैं। कैबिनेट के बहाने ही सतरेंगा एक माह के भीतर ही पर्यटन का विकास हो गया।  

सतरेंगा पर्यटन केन्द्र के लिए पहले टूरिज्म बोर्ड का ध्यान नहीं था। दो साल पहले यहां वन विभाग ने खनिज न्यास मद से 1 करोड़ 6 लाख की लागत से काटेज, ओपन ऑडिटोरियम व फूड जोन का निर्माण शुरू किया था। इस बीच जनवरी में मुख्य सचिव आरपी मंडल ने टूरिज्म सेक्रेटरी अंबलगन पी के साथ क्रूज में सतरेंगा से बुका, टिहरीसराई व बांगो का निरीक्षण कर मॉडर्न टूरिज्म स्पॉट बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई। सतरेंगा व बुका को माइस टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत ही यहां विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वाटर स्पोर्ट्स, फ्लोटिंग कॉटेजेस उपलब्ध कराने के लिए ही मुंबई की कंपनी लिटमस मरीन को काम सौंपा गया है। जिसमें एक माह के भीतर ही सुविधाएं दी है। टूरिज्म बोर्ड का मानना है कि सतरेंगा-बुका जल पर्यटन व प्राकृतिक सौंदर्य तथा साहसिक गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेगा। लेकिन 29 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक अचानक रद्द कर दिया गया। जिसके कारण उद्घाटन अभी नहीं हो पाया है। अगर कैबिनेट की बैठक होती तो यह पहली बार होता कि तैरते रेस्टोरेंट में पर्यटन नीति की घोषणा होती।

14 लाख में एक महीने के भीतर बना दिया गॉर्डन

सतरेंगा में गॉर्डन विकसित करने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को दी गई है। एक महीने से लगातार काम करते हुए बांध के किनारे गॉर्डन का निर्माण कराया गया है जिसमें लगभग 14 लाख का खर्च आया है। उद्यान विभाग के लखन रात्रे ने बताया कि विभिन्न फूल के पौधे लगाए गए हैं।

500 लोगों को रोजगार, 2 करोड़ राजस्व का अनुमान

पर्यटन परियोजना के तहत सतरेंगा क्षेत्र में जनजातियों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 500 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसी के तहत समूहों को फूड जोन के साथ गॉर्डन के रखरखाव का जिम्मा दिया गया है। यहां पर्यटन विकास कार्यों से 2 करोड़ के राजस्व का अनुमान है। 

राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिकतम केन्द्र बनेगा सतरेंगा

टूरिज्म बोर्ड की एमडी इफ्फत आरा ने बताया कि सतरेंगा व बुका को राष्ट्रीय स्तर का आधुनिकतम पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत फ्लोटिंग कैबिनेट हॉल बनाया गया था। जिसे अब रेस्टोरेंट के रूप में उपयोग किया जाएगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here