Chhattisgarh News In Hindi : Only structure in 2 years of AC bus stop, sunshine increased but waiting for inauguration | एसी बस स्टाॅप के 2 साल में सिर्फ ढांचे, धूप बढ़ी पर इंतजार उद्घाटन का

  • राजधानी की प्रमुख सड़कों पर 40 एयरकंडीशंड बस स्टाॅप बनाने की योजना, 40 करोड़ रुपए मंजूर भी किए
  • आचार संहिता ने डेढ़ साल रोके रखा, अब इंतजार बैंकों के एटीएम का ताकि निकल सके खर्च

Dainik Bhaskar

Mar 03, 2020, 04:06 AM IST

रायपुर . सरकारी एजेंसियों ने राजधानी में सड़क के रास्ते सफर करनेवालों की सुविधा के लिए सरकारी एजेंसियों ने राजधानी की प्रमुख सड़कों पर 40 एयरकंडीशंड बस स्टाॅप बनाने की योजना दो साल पहले लांच की और 40 करोड़ रुपए मंजूर भी कर दिए। काम शुरू हो पाता, इससे पहले ही विधानसभा चुनाव की अाचार संहिता लग गई, जो पंचायत चुनाव में जाकर खत्म हुई। इस वजह से बस स्टाॅप बनाने का काम बार-बार प्रभावित होता रहा। अब तक जयस्तंभ चौक और अाक्सीजोन के सामने एक-एक स्टाॅप तैयार हुए हैं, लेकिन यह अब भी लोगों के काम के नहीं हैं। वजह ये है कि इनके मेंटेनेंस का खर्च निकालने के लिए किराएदारों की अच्छी व्यवस्था नहीं हो पाई है।

विज्ञापन फाइनल हो गए, लेकिन बैंकों से एटीएम लगाने की डील नहीं हुई है। नतीजा, धूप तेज होने लगी है लेकिन लोग इनके बाहर ही खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से शहर में गर्मी ने दस्तक दे दी है और दोपहर की धूप लगातार तेज हो रही है। ऐसे में एसी बस स्टाॅप बेहद सुविधाजनक हो सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि 40 में से जो 2 स्टाॅप बनकर तैयार हैं, उन्हें इसलिए खोला नहीं गया है क्योंकि उद्घाटन होना बाकी है। इस वजह से लोगों को बंद स्टाॅप के ढांचे के नीचे रहकर बसों का इंतजार करते देखा जा रहा है क्योंकि इनकी छांव थोड़ी राहत तो दे ही रही है।

विज्ञापन बोर्ड लगा बैंक की प्रतीक्षा
एक बस स्टॉप बनाने में करीब दस से बारह लाख रुपए का खर्च आ रहा है। ठेका एजेंसी विज्ञापनों और एटीएम के लिए किराए पर इसके कमरे को देकर आय करेगी। इसी से रखरखाव का खर्च भी निकालना है। बस स्टॉप में एसी और कुर्सियां भी लगा दिए गए हैं। जयस्तंभ चौक में विज्ञापन के लिए बोर्ड भी लगाया गया है। चूंकि अभी तक किसी भी बैंक का एटीएम नहीं लगा है, इसलिए भी इनके शुरु होने में लेटलतीफी हो रही है। 

इस बार गर्मियों से पहले एसी बस स्टॉप शुरु कर दिए जाएंगे, इनकी शुरूआत में लेटलतीफी न हो ये सुनिश्चित किया जाएगा। सौरभ कुमार, निगम कमिश्नर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here