Chhattisgarh News In Hindi : Raipur Accident; Women died as Police Officer Car Road Accident Today In Chhattisgarh Raipur | पुलिस अधिकारी की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, 5 घायल; टूटी सड़क होने से अनियंत्रित हुआ वाहन

  • धरसींवा में रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर देर रात हुआ हादसा, घायलों में 2 बच्चे शामिल
  • रानीतराई थाने के टीआई परिजन के साथ बिलासपुर से लौट रहे थे, नई बनाई गई है सड़क

Dainik Bhaskar

Feb 24, 2020, 04:41 PM IST

रायपुर. यहां रविवार देर रात एक पुलिस अफसर की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी परिवार के साथ बिलासपुर से लौट रहे थे। हादसा धरसींवा में रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के चलते गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है। 

दुर्ग के रानीतराई थाने के टीआई सीताराम धुरू रविवार देर रात स्कॉर्पियो से परिवार के साथ बिलासपुर से लौट रहे थे। धरसींवा क्षेत्र में अचानक उनकी कार एक गडढे में गिरने से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा भिड़ी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। 

टीआई सीताराम धुरु समेत उनके परिजन गंगोत्री धुरु, जानकारी धुरु, नरवदिया धुरु, अराधना (7) और जागृति (11) घायल हो गए। उपचार के दौरान उतई दुर्ग निवासी नरवदिया धुरु (60) की मौत हो गई। हाल ही में सांकरा से सिमगा में सिक्स लेन का निर्माण किया गया है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here