Chhattisgarh News In Hindi : Raipur School Teacher Video Viral as Student Cuts Her Nails | स्कूल टीचर छात्रा से कटवा रही थी नाखून, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, डीईओ ने दिए जांच के निर्देश

  • मुजगहन स्थित प्राथमिक शाला से जुड़ा है मामला 
  • ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर रहे मामले की जांच 

Dainik Bhaskar

Feb 24, 2020, 05:34 PM IST

रायपुर. सोमवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें मुजगहन स्थित एक प्रायमरी स्कूल में शिक्षिका और छात्रा दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो ग्रामीणों ने तब बनाया जब शिक्षिका बच्ची से अपने पैरों के नाखून कटवा रही थी। हालांकि इस तथ्य की पुष्टि नहीं हो सकी। बवाल होने पर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए अब ब्लॉक स्तर के अधिकारी मामले की छान-बीन कर रहे हैं। 
 

बच्ची से नाखून कटवाने के आरोप प्रधान पाठक रेणु अवसरिया पर लगे हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा भी किया था। हालांकि शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कुछ दिनों पुराना है। शिक्षिका की तरफ से कहा गया है कि वह नाखून नहीं कटवा रही थीं, बल्कि कचरा उठवा रहीं थी। पुख्ता तौर पर जांच के बाद ही अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here