Rimjhim in the northern part of Chhattisgarh, cloudy and mist in the rest, the state will be cold till eight | छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में रिमझिम, बाकी में बादल व धुंध; 8 फरवरी तक ठंडा रहेगा प्रदेश

  • उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बना चक्रवात
  • मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में 8 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा

Feb 05, 2020, 01:35 AM IST

रायपुर.  उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के मध्य क्षेत्र में चक्रवात बन गया है। इसके असर से बिलासपुर, पेंड्रा और अंबिकापुर समेत राज्य के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को हल्की बारिश हुई है। रायपुर समेत मैदानी इलाकों और बस्तर में दिनभर घने बादलों के साथ धुंध भी छाई रही। दिन का तापमान काफी कम हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में 8 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ जनवरी में 7 बार बने थे, फरवरी में भी यही जारी है।

2 फरवरी को बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों मंे पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। राजनांदगांव में 14.5 मिमी बारिश हो गई। दुर्ग, जगदलपुर में बूंदाबांदी और माना एयरपोर्ट में लगभग एक मिमी पानी गिर गया। मंगलवार को दिन में भी अच्छी बारिश हुई। बिलासपुर में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश हो गई। पेंड्रारोड में 10 और अंबिकापुर में छह मिमी पानी गिर गया। अन्य कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई।

राजधानी रायपुर में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर आसमान में बादल रहे। नमी भी ज्यादा थी। सुबह इसकी मात्रा 84 फीसदी थी और शाम तक यह 81 फीसदी दर्ज की गई। बादलों की वजह से दिन का तापमान 22.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। पेंड्रारोड में दिन का तापमान 17.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। यहां रात का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पेंड्रारोड में दिन और रात के तापमान में महज 6.6 डिग्री का अंतर रहा। बिलासपुर में दिन का तापमान 17.4 तक ही पहुंच पाया। यह औसत से 11 डिग्री कम था।

छह फरवरी को फिर नया विक्षोभ
लालपुर मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार 2 फरवरी को बने पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है। 5 फवरी को राज्य में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 6 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा। इस वजह से 8 फरवरी तक फिर बदली-बारिश के हालात रहेंगे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here