Chhattisgarh News In Hindi : Sakti News – chhattisgarh news municipality president reached budhwari market then women said first of all remove liquor shop | नगर पालिका अध्यक्ष पहुंचीं बुधवारी बाजार तो महिलाएं बोलीं- सबसे पहले शराब दुकान हटाएं


बुधवारी बाजार स्थित सरकारी शराब दुकान हटाए जाने की मांग मोहल्ले की महिलाओं ने की है। शिकायत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादु जायसवाल वालों ने मोहल्ले का निरीक्षण किया और शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्दी बुधवारी बाजार से शराब दुकान हट जाएगी।

पूर्व में सरकारी शराब दुकान नगर के स्टेशन पारा वार्ड नंबर 17 में संचालित होती थी मोहल्ले वासियों की मांग आैर हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे हटाया गया था तब से उक्त शराब दुकान वार्ड नंबर 3 में बुधवारी बाजार में संचालित हो रही है। रिहायशी इलाका होने के कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों तथा मोहल्ले की महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को हटाए जाने को लेकर एक शिकायती पत्र दिया था जिसके बाद अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल मौके पर पहुंचीं और महिलाओं से चर्चा की जहां महिलाओं ने बताया कि शराब दुकान होने की वजह से कई बार शराबियों के द्वारा दुर्व्यवहार भी किया जाता है। घरों से निकलने के बाद खराब माहौल का सामना करना पड़ता है महिला सुरक्षा की दृष्टि से भी यहां शराब दुकान का रहना उचित नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया और कहा कि जल्द ही कलेक्टर से मुलाकात करेंगी।

भी किया जाता है। घरों से निकलने के बाद खराब माहौल का सामना करना पड़ता है महिला सुरक्षा की दृष्टि से भी यहां शराब दुकान का रहना उचित नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया और कहा कि जल्द ही कलेक्टर से मुलाकात करेंगी।

सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था करेंगे दुरूस्त

नपा अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल ने कहा सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रतिदिन सफाई कर्मी भेजे जाएंगे और पूरे मोहल्ले की सफाई होगी एक से लेकर 18 वार्ड तक साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय की स्थिति के बारे में भी मोहल्लेवासियों से पूछताछ की और जो भी समस्या हो उसे तत्काल निराकृत करने के लिए आश्वस्त किया।

महिलाओं से चर्चा करती नपाध्यक्ष|


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here