Chhattisgarh News In Hindi : Shakuntala Sahu Dance Video | Woman Congress MLA Shakuntala Sahu Dance Video Goes Viral In Chhattisgarh | कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू ने छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस किया, वीडियो वायरल

  • कसडोल विधायक ने महानदी मैराथन कार्यक्रम के दौरान डांस किया
  • हाल ही में आईपीएस से बदसलूकी की वजह से चर्चा में आई थीं साहू

Dainik Bhaskar

Feb 17, 2020, 12:31 PM IST

बलौदाबाजार. जिले के कसडोल इलाके से कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार को हुए मैराथन कार्यक्रम के दौरान का है। कार्यक्रम में आए लोक कलाकारों के साथ तस्वीर खिंचवाते वक्त उन्होंने विधायक से डांस करने का आग्रह किया था। 2 मिनट के वीडियो में शुरुआत में विधायक शर्माती देखी जा रही हैं। बाद में उन्होंने खुलकर डांस किया। यह वीडियो उनके समर्थकों ने फेसबुक और वॉट्सअप पर साझा किया है। 
 

विधायक साहू का एक और वीडियो 12 फरवरी की रात वायरल हुआ था। इस वीडियो में विधायक साहू और ट्रेनी आईपीएस अंकिता शर्मा के बीच विवाद होता देखा जा रहा है। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि विधायक साहू ने महिला आईपीएस को औकात दिखाने की धमकी दी थी। यह विवाद सीमेंट प्लांट में घायल हुए मजदूर की मौत के बाद धरना देने के दौरान होना बताया गया। हंगामा कर रहे समर्थकों को ट्रेनी आईपीएस ने रोका तो विधायक से उनकी तीखी बहस हो गई थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here