Chhattisgarh News In Hindi : Shivrinarayan News – chhattisgarh news objective to make the city reach the pinnacle of development anjani | नगर को विकास के शिखर तक पहुंचाना उद्देश्य: अंजनी


नगर में शिवरीनारायण महोत्सव का आयोजन 8 फरवरी से 12 फरवरी तक किया गया। समापन 12 फरवरी बुधवार की रात कवि सम्मेलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी तिवारी थीं। अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की। विशिष्ट अतिथि मनोज तिवारी, सुबोध शुक्ला, शेष शंकर तिवारी, पार्षद कृष्ण कुमार भट्ट, पार्षद शिव शंकर सोनी, पार्षद निरंजन कश्यप, पार्षद रेवतीरमण केशरवानी, पार्षद गायत्री राधेश्याम सोनी, पार्षद सरस्वती केंवट व पार्षद भरतमणी वैष्णव थे। मुख्य अतिथि अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने कहा उनकी पूरी टीम नगर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों ने जो विश्वास जताया है उस पर हम खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। हर वर्ग के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। हर एक सरकारी योजना का लाभ उसके असली हकदार को दिलाएंगे। उन्होंने कहा शिवरीनारायण एक धार्मिक व ऐतिहासिक नगरी है। जिसके अनुरूप इस नगर का विकास जरूरी है। इस अवसर पर नगर के सभी स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। अंतिम रात गोपाल प्रजापति एवं मोरध्वज राष्ट्रीय तबला वादक द्वारा प्रस्तुति दी गईं। । इस अवसर पर बृजेश केशरवानी, लाडली मोहन शर्मा, प्रकाश बंसल, संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इन कवियों ने सुनाई कविता

कवि सम्मेलन में मीर अली मीर गीतकार, सुनील सौमैय्या हास्य, मनोज मद्रासी हास्य, देवेंद्र सिंह परिहार वीर रस, काशीपुरी कुंदन व्यंग, हीरामणी वैष्णव गीतकार, बंशीधर मिश्रा हास्य व लता शबनम गीतकार ने प्रस्तुति दी। सभी अतिथियों व कलाकारों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मंच संचालन गुलजीत गांधी ने किया। आभार प्रदर्शन मनोज तिवारी ने किया।

महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथि एवं कलाकर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here