Chhattisgarh News In Hindi : Sirri News – chhattisgarh news albendazole medicine to be given on 24 | 24 को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा


बैठक में उपस्थित शिक्षक।

सिर्री| संकुल केंद्र नारी में शिक्षकों की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। संकुल समन्वयक दिनेश कुमार साहू ने कहा कि 24 फरवरी को 1 से 19 साल के बच्चे, युवा को एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी। 28 फरवरी को कृमिनाशक दवा देना है। अप्रैल में प्रदेश व्यापी वाचन अभियान के तहत तैयारी समय पूरी करनी है।

टीम्स टी के माध्यम रोजाना बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन करने वालों की जानकारी देनी है। 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस, 2019-20 में रिजल्ट तैयार करना और उच्चाधिकारियों से अनुमोदन कराना है। संकुल समन्वयक ने सभी बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर तोमनलाल देवांगन ,एचआर बघेल ,रामकुमार खुटियारे, गोपाल देवांगन ,शंकरलाल मानिकपुरी, दुबेराम दीवान ,ऋतुराज बसंत, सुशीला बंजारे, चुनेश्वरी साहू, नंदकुमार कंवर, सोमप्रकाश निषाद, कोमलराम साहू , एलआर नगारची,जोगराम यादव , सुनीता सोनकर, जतीश सिन्हा, लालित्य कुमार ध्रुव आदि उपस्थित थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here