Chhattisgarh News In Hindi : Sirri News – chhattisgarh news congress supported candidate wins sarpanch election after 15 years in sevanikala village | सिवनीकला गांव में 15 साल बाद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीता सरपंच चुनाव


सिर्री. सिवनीकला पंचायत में ईश्वर साहू बने सरपंच।

सिर्री| सिवनीकला पंचायत में कांग्रेस समर्थित ईश्वर साहू 137 मतों से विजयी रहे। 15 साल के बाद सिवनीकला पंचायत में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत सरपंच पद पर हुई है। जीत के बाद शुक्रवार को विजय जुलूस निकाला गया। डीजे की धुन पर गांव का भ्रमण किया गया। लोगों ने अपने दरवाजे पर रंगोली बनाई। पूर्व सरपंच कौशल साहू, पूर्व पंच श्रीराम साहू ने ईश्वर साहू
का स्वागत किया।

वहीं वार्ड एक से नरोत्तम तारक, वार्ड दो से टिकेश्वर साहू, तीन से कुलेश्वर साहू, पांच से तामेश्वरी साहू, सात से छाया साहू, आठ से धनंजय साहू, नौ वार्ड से सुदन पंच, वार्ड दस से अमर साहू, चौदह से रामेश्वरी तारक, वार्ड सत्रह से राजेन्द्र तारक, बीस से बलीराम पंच बने। अमित चन्द्राकर, भागवत पटेल, खूबचंद साहू, तीजूराम, कुलेश्वर साहू, कौशल, राजेश तारक, जगन्नाथ, टीकू साहू, भारत पाल, भारत पटैल, धनसिंग साहू, गौतम यादव, टकेश्वर साहू, बलीराम, मिश्रीनिर्मलकर, बेदराम पाल, पेमन साहू, विकास साहू, राजेन्द्र तारक, भागी अवध, दीपेन्द्र आदि कांग्रेस कार्यकर्ता विजय जुलूस में शामिल हुए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here